घर के बाहर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचला, बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
December 16, 2023



घर के बाहर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचला, बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम....पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image

कोरबा मुनादी।। घर के बाहर खेल रहा डेढ साल का मासूम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से हुई मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हो गया है। वहीं गुस्साये ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है। 

Advertisement

Advertisement

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोईदा अटल चैक के पास स्थित एक घर के सामने डेढ़ साल का मासूम बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 10 बीएल 5486 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद कार चालक मौके से फरार होकर सीपत थाना में सरेंडर कर दिया है। वहीं कार की चपेट में आने से मासूम की मौत हो जाने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

Advertisement

Advertisement

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही हरदीबजार थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां आक्रोशित ग्रामीणों को बड़ी मुश्किल से समझाईश देकर शांत कराया गया है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News