एन्टी करप्शन ब्यूरो ने सिंचाई विभाग के तीन अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, ठेका देने के बदले मांग रहे थे पैसा, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
June 17, 2022



एन्टी करप्शन ब्यूरो ने सिंचाई विभाग के तीन अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, ठेका देने के बदले मांग रहे थे पैसा, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

कोंडागांव मुनादी।। एन्टी करप्शन ब्यूरो (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने शुक्रवार को बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में तीन सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारियों में कोंडागांव के जल संसाधन विभाग में पदस्थ कार्यपालक अभियंता आरबी सिंह, उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) आरबी चौरसिया और उप अभियंता डीके आर्य के हैं। 

Advertisement



ACB के अनुसार आरोपियों ने 1.11 करोड़ रुपये के विभागीय निर्माण कार्यों के लंबित बिलों को जारी करने के लिए सिविल ठेकेदार से 24 लाख रुपये मांग की थी। वहीं पहली किश्त के तौर पर 7.20 लाख रुपए मांगे जहां ठेकेदार और अधिमारियीं के बीच 1.30 लाख रुपए लेने की सहमति बनी।



एसीबी ने एसडीओ के घर पर बिलो का भुगतान जारी करने के लिए 1.30 लाख रुपये अग्रिम राशि लेते हुए तीनो को रंगे हाथों पकड़ा। एसीबी ने भ्रष्टाचार नीरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई जारी है। 



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News