कोरबा मुनादी।। शादी के एक साल गुजर जाने के बावजूद संतान की प्राप्ति नही होनें के बाद दंपत्ति को तांत्रिक का सहारा लेना उस वक्त महंगा पड़ गया जब झाड़ फूंक के बाद पान खाने से महिला की मौत हो गई वहीं उसके पति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। मामला कोरबा जिले का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बरबसपुर गांव में रामाधार पटेल और सुशील पटेल के शादी के एक साल बीत जाने के बावजूद उन्हें संतान प्राप्ति नही होनें के पश्चात वे संतान की चाह में कोरबा जिले के ही उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोगिया डेरा में एक तांत्रिक बैगा के पास इलाज कराने पहुंचे।
दोनों पति पत्नी कुछ दिनों से झाड़फूंक का सहारा लेते हुए तांत्रिक के बताए गए नियमों का पालन करते हुए उससे अपना इलाज करवाते आ रहे थे। इसी दौरान पति-पत्नी तांत्रिक बाबा के कहने पर पान में किसी जहरीले दवा का सेवन कर लिया। जिससे दोनों की हालत में बिगड़ते चली गई और फिर महिला की मौत हो गई वहीं उसके पति को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद से तांत्रिक बैगा फरार हो गया है। पुलिस टीम आरोपी तांत्रिक की पतासाजी में जुट गई है।