निजात अभियान के तहत बालको थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को बताया गया............ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 06, 2022



निजात अभियान के तहत बालको थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को बताया गया............ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

कोरबा मुनादी।।  एसपी संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत सभी को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।  इसी तारतम्य में थाना प्रभारी मनीष नागर द्वारा स्कूल में छात्र छात्राओं और स्टाफ को नशा मुक्ति, साइबर ठगी एवम यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।


विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि नशा ही नाश का जड़ है , नशा करने वाले अपने कमाई का पैसा नशे का सामान खरीदने में खर्च करते है, जबकि उसी पैसे से अपने परिवार के विकास के लिए कार्य किया जा सकता है । इसके अलावा नशे का बुरा प्रभाव स्वास्थ के ऊपर भी पड़ता है। इसके सेवन से बड़े बड़े रोग होते हैं। एक तरफ इसे खरीदने के लिए पैसे खर्च किए जाते हैं बाद में बीमारियों के इलाज में भी पैसे खर्च होते हैं।



इस तरह नशा हमे शारीरिक के साथ ही साथ मानसिक और आर्थिक नुकसान भी पहुंचाता है। नशे से कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं। कई छात्र उम्र के इस पड़ाव में नशे का शिकार हो जाते हैं और अपने साथ ही साथ अपने परिवार का भी नुकसान कर बैठते हैं ऐसी परिस्थितियों से छात्रों को बचाना चाहिए। 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News