BREAKING MUNAADI डबरी में तीन बच्चियों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस टीम मौके पर, कल दोपहर से थी लापता, परिजन कर रहे थे खोजबीन...पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image
September 02, 2023



BREAKING MUNAADI डबरी में तीन बच्चियों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस टीम मौके पर, कल दोपहर से थी लापता, परिजन कर रहे थे खोजबीन...पढ़िये पूरी खबर

munaadi news image

सरगुजा मुनादी।। शनिवार की सुबह एक डबरी में तीन बच्चियों की पानी मंे तैरती लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। मामला सरगुजा जिले का है।  

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के ग्राम बकना कला में शुक्रवार की दोपहर से तीन लड़कियों नहाने के लिये  घर से निकली थी और उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को नही दी थी। इन बच्चियों में एक की उम्र 5, दूसरे की 9 और तीसरे की उम्र 15 साल है। शुक्रवार की शाम तक इन तीनों के घर नही लौटने पर परिजन रात भर इनकी खोजबीन कर रहे थे कि शनिवार की सुबह इन तीनों की डबरी में तैरती हुई लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।   


Advertisement

Advertisement

गांव के ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को शव को पानी से बाहर निकलाकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है। पुलिस के अनुसार नहाते समय इन तीनों लड़कियों को गहराई का अंदाज नही हुआ होगा और फिर पानी में डूबकर तीनों की मौत हो गई होगी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News