कोरबा मुनादी।। हाइड्रा की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो जाने के बाद गुस्साये लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। उक्त घटना कोरबा जिले का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढेलवाडीह के पास हाइड्रा वाहन ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से गुस्साये ग्रामीणों ने शव को सड़क में रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। जिससे इस मार्ग में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाईन लग गई है। चक्काजाम की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहंुचकर आकोशित ग्रामीणों को समझाईश देने के प्रयास में जुट गई है।