जशपुर मुनादी ।। मुनादी डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर से असर हुआ है। जिला अस्पताल के 4th ग्रेड कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की खबर के बाद वार्ड बॉय के साथ अभद्रता व मारपीट करने वाले नायब तहसीलदार को जशपुर sdm ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल मामले में उनका जवाब मांगा है।
आपको बता दें कि बीते 20 मार्च को सुबह तकरीबन 4 बजे नायब तहसीलदार द्वारा जिला अस्पताल के वार्ड बॉय के साथ अभद्रता और मारपीट किये जाने के विरोध में आज जिला अस्पताल के चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। यह भी गौरतलब है कि आज ही जिला मुख्यालय में मुख्यमन्त्री विष्णुदेव साय का आगमन हो रहा है ।