Big Breaking Jashpur चावल को लेकर ग्रामीणों ने मचाया हंगामा,भाग खड़ा हुआ दुकानदार, फिर पहुँचे फ़ूड ऑफिसर , लेकिन कैमरे के सामने खुल गयी सबकी पोल , पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 11, 2025



Big Breaking Jashpur चावल को लेकर ग्रामीणों ने मचाया हंगामा,भाग खड़ा हुआ दुकानदार, फिर पहुँचे फ़ूड ऑफिसर , लेकिन कैमरे के सामने खुल गयी सबकी पोल , पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी ।।  "चोरी उपर से सीनाजोरी" यह कहावत बहुत पुरानी है और आये दिन यह कहावत चरितार्थ भी होते रहती है। जशपुर ज़िले के कुनकुरी से लगे ग्राम पंचायत गड़ाकटा में चोरी और सीनाजोरी  का  चौकाने वाला मामला सामने आया है । इस सरकारी राशन दुकान में ग्रामीणों से 3 महीने के राशन पर अंगूठा लगवाकर केवल 1 महीने का राशन दिया जा रहा है और और ग्रामीण जब पूरा राशन की मांग कर रहे हैं तो उन्हें दुकानदार गालियों से नवाज रहा है।

   
शुक्रवार की सुबह राशन दुकान खुलते ही ग्रामीणो ने 3 महीने के जगह एक माह का राशन देने का विरोध करना शुरू कर दिया। धीरे धीरे यहाँ हितग्राहियों की भीड़ लगने लगी और हितग्राही एक स्वर में राशन दुकान के सामने हंगामा करने लगे ।थोड़ी देर में यहाँ पर क्षेत्र के जनपद सदस्य विष्णु गुप्ता भी आ गए और फिर हंगामा और तेज हो गया।


मौके पर पहुँची मुनादी डॉट कॉम की टीम को जनपद सदस्य विष्णु गुप्ता ने बताया कि एक साथ 3 महीने का चावल दिया जाना है लेकिन दुकान संचालक के द्वारा राशन कार्ड में 3 महीने के राशन की एंट्री कराकर महज 1 माह का राशन दिया जा रहा है । इतना ही नहीं कम राशन में भी 2 किलो चावल की चोरी की जा रही है। यहाँ हितग्राही को 35 किलो चावल दिया जा रहा है लेकिन हितग्राही जब दूसरे दुकान में उसी चावल का वजन करा रहा है तो चावल 35 किलो न होकर 33 किलो ही आ रहा है ।


   
राशन दुकान के बाहर मौजूद ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि राशन दुकानदार उनकी एक नहीं सुनता ।पूरे 3 महीने का राशन मांगने पर उन्हें डांटकर भगा दिया जाता है ।कई ग्रामीणो ने बताया कि दुकानदार उन्हें माँ बहन की गाली भी देता है ।


      
ग्रामीणो ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीण जब राशन दुकान के सामने विरोध जताने लगे तब राशन दुकान का संचालक दुकान छोड़कर भाग खड़ा हुआ । ऐसे में कुनकुरी के फ़ूड इंस्पेक्टर संदीप गुप्ता मौके पर पहुँच गए । ग्रामीणो ने जब उन्हें पूरी कहानी बताई तो उन्होंने तत्काल पीडीएस गोदाम की जाँच पड़ताल शुरू कर दी ।
  
उन्होंने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि "ग्रामीणो ने मुझे फोन करके बताया कि 3 महीने के राशन पर अंगूठा लगाकर उन्हें केवल 1 माह का राशन दिया जा रहा है। मौके पर आकर दुकान में जमा स्टॉक की जांच की जा रही है।जाँच रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है । जाँच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है । फिलहाल ग्रामीणो का बयान लेकर पंचनामा तैयार किया जा रहा है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News