Big Breaking दो बाईक मे जबरदस्त भिड़न्त , 2 की मौके पर ही मौत ,1 की हालत गम्भीर ,यहाँ हुआ हादसा ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
September 05, 2022



Big Breaking दो बाईक मे जबरदस्त भिड़न्त , 2 की मौके पर ही मौत ,1 की हालत गम्भीर ,यहाँ हुआ हादसा ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image

बलौदाबाजार मुनादी।। तेज रफ्तार 2 मोटर सायकल की आमने सामने जोरदार भिडंत हो जाने की घटना में 2 लोगों की घटना स्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक अन्य घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बलौदा बाजार जिला अंतर्गत पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकदा के पास दो मोटरसाइकिल में आपस में भिड़ंत होने से दोनों मोटरसाइकल चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही साथ में बैठी एक बुजुर्ग महिला घायल है। जिसका इलाज उप स्वास्थ्य केंद्र पलारी में चल रहा है।


बताया जा रहा है कि पलारी से रायपुर मार्ग की ओर जा रही दो मोटरसाइकिल सवारों की आमने सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो जाने से दोनो ही चालकों  ने घटना स्थल पर ही दम तोड़  दिया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई , मृतकों की उम्र 60 से 65 वर्ष के बीच की है ।


Advertisement

Advertisement

इस घटना के बाद पलारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पलारी के शव गृह में रखवाया है, वही पलारी पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है । अभी दोनों मृतकों की पहचान नही हो पाई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News