घटिया निर्माण की शिकायत के बाद नगरनिगम का बड़ा एक्शन, पूरी सड़क को उखड़वाया, ठेकेदार से कहा - तत्काल बनाओ ............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 16, 2022



घटिया निर्माण की शिकायत के बाद नगरनिगम का बड़ा एक्शन, पूरी सड़क को उखड़वाया, ठेकेदार से कहा - तत्काल बनाओ ............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

भिलाई मुनादी।। अक्सर हमे घटिया निर्माण की खबरें देखने और सुनने को मिलती है, इसके बाद सिर्फ ठेकेदार को नोटिस दिखावे की कागजी कार्रवाई करके मामला रफा दफा कर दिया जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। निगम आयुक्त में पूरी सड़क उखड़वा दी और ठेकेदार को फिर से सड़क बनाने कहा।


मामला रिसाली नगर पालिक निगम के पुरैना वार्ड की है। जहां वार्ड में घटिया निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से स्थानीय लोगों द्वारा की गई थी। इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए गृहमंत्री ने इसे उखड़ने के निर्देश दे दिए थे। इस निर्देश के बाद निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने इस सीसी रोड को उखड़वा दिया और ठेकेदार को फिर से नई सड़क बनाने का आदेश दिया है।

पुरैना वार्ड क्रमांक 39 में नगर निगम ने ठेकेदार श्री एंटरप्राइजेज से सीसी रोड का निर्माण करवाया था। लेकिन सड़क को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। नगर निगम ने शिकायत की जांच की साथ ही शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाकर उनका बयान भी लिया। शिकायत सही पाए जाने पर आयुक्त ने सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी श्री इंटरप्राइजेस वीआईपी नगर रिसाली को नोटिस जारी कर गुणवत्ता में सुधार लाने की हिदायत दी गई।


लेकिन इसके बाद भी निर्माण एजेंसी का काम गुणवत्ता विहीन ही रहा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से की। गृहमंत्री ने फिर इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए निगम आयुक्त से सही कार्रवाई करने के निर्देश दिए तो  निगम आयुक्त ने ठेकेदार द्वारा बनाई गई पूरी सीसी रोड को ही जेसीबी से उखड़वा दिया।



Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News