Big breaking jashpur ज़िला जेल से फरार हो गए कैदी , दीवार कूदकर भाग गए , हरकत में आई जिले की पुलिस

munaadi news image
December 05, 2022



Big breaking jashpur ज़िला जेल से फरार हो गए कैदी , दीवार कूदकर भाग गए , हरकत में आई जिले की पुलिस

munaadi news image

जशपुर मुनादीब।।ड़ी खबर जशपुर से आ रही है ।खबर है कि जिला जेल जशपुर से दीवार कूदकर 2 कैदी फरार हो गए है। पुलिस अमला भागे हुए कैदियों की तलाश में जुटा हुआ है।।

Advertisement


कैदी जेल से कब भागे और कौन थे अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई ना ही यह पता चल पाया है कि यह घटना रात की है या अहले सुबह की ।फिलहाल की जानकारी के मुताबिक सुबह करीब सवा 7 बजे अचानक जेल का सायरन बजना शुरू हो गया और पुलिस हरकत में दिखने लगी ।इस बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि कैदी जेल से अहले सुबह फरार हुए होंगे।

जानकारी के मुताबिक दोनो विचाराधीन कैदी हैं,एक 302 और दूसरा 376 का आरोपी है ।


कोतवाली थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है ।कैदी भागने की सूचना मिली है ।


आपको बता दें कि 2008 में जशपुर जिला जेल में जेल ब्रेक की बड़ी वारदात हुई थी ।यहां के 7 कैदी जेल की दीवार फांदकर भाग गए थे ।10 साल बाद जेल से कैदियों के भागने की यह दूसरी घटना घटित हुई है ।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News