Big breaking jashpur फिल्मी स्टाईल में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पर लाठी डंडे की बरसात करने वाले मामले में बड़ी कार्रवाई, इतने को गिरफ्तार किया इतने के विरुद्ध मामला दर्ज , जान से मारने की कोशिश...

munaadi news image
December 23, 2022



Big breaking jashpur फिल्मी स्टाईल में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पर लाठी डंडे की बरसात करने वाले मामले में बड़ी कार्रवाई, इतने को गिरफ्तार किया इतने के विरुद्ध मामला दर्ज , जान से मारने की कोशिश...

munaadi news image

जशपुर मुनादी।।कांग्रेस नेता व कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविद अग्रवाल के साथ फिल्मी स्टाईल में लाठी डंडे से मारपीट करने वाले 6 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में कुल 13 लोगो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है जबकि अभी तक 6 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध अन्य धाराओं के साथ साथ धारा 307 याने जान से मारने की कोशिश के मामले दर्ज किए गए हैं। और इसी धारा के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

Advertisement

ये थी खबर Big Breaking Jashpur कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष के साथ लाठी डंडे से मारपीट, आईसीयू में भर्ती कराया गया, इस चलते हुई मार पीट ,पुलिस ने बताया.....

पथलगांव एसडीओपी ने बताया कि 2 पक्षों के बीच जमीन का विवाद था ।जमीन का सीमांकन हो रहा था।चूंकि वहीं पर कांग्रेस नेता हरगोविंद अग्रवाल की भी जमीन वहीं पर है इसलिए सीमांकन के वक्त उन्हें भी मौके पर बुलाया गया था ।इसी बीच दोनो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई ।मारपीट का बीच बचाव करने गए हरगोविंद अग्रवाल के साथ एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे बरसाने शुरू कर दिए ।उन्हे गंभीर चोटें आई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इस मामले में जमीन विवाद से जुड़े दोनो पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी ।  इस विवाद में हरगोविंद अग्रवाल की डायरेक्टली कोई भूमिका नहीं थी।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News