Big breaking jashpur बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने पीट पीट कर मार डाला ,एक तो भाग गया लेकिन .... सीसीटीवी फुटेज में हुआ ...पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 03, 2022



Big breaking jashpur बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने पीट पीट कर मार डाला ,एक तो भाग गया लेकिन .... सीसीटीवी फुटेज में हुआ ...पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी ।।बड़ी खबर जशपुर से आ रही है।खबर है कि बकरी चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर मार डाला । जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर शाम को खबर आई कि जशपुर से लगे झारखंड के गुमला जिले के जारी में बकरी चोरी करने के शक ने एक युवक को ग्रामीणों ने पीट पीट कर मार डाला ।

Advertisement


घटना जारी थाना क्षेत्र की है बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लोदाम थाना क्षेत्र में लगातार  बकरी चोरी की घटना हो रही थी। सोमवार की शाम को बकरी चोरी करने के शक में  कोतवाली थाना जशपुर क्षेत्र के नीम गांव के पास ग्रामीणों ने एक युवक को बकरी चोरी  का आरोपी समक्ष लिया और उसका पीछा करने लगे। पीछा करते करते ग्रामीण पैकू के पास नदी किनारे युवक को पकड़ लिया और उसे इतना पीटा की उसकी मौत हो गई ।


   जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने दो लोगो का पीछा किया था लेकिन सफदर नाम का  युवक ग्रामीणों के चंगुल से भाग पाने में सफल हो गया जबकि एजाज नाम का युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया और ग्रामीणों ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई ।


जानकारी के मुताबिक इस घटना की खबर सामने आने के बाद जारी थाने की तीन घटनास्थल पर पहुंच गई है और घटना को लेकर ग्रामीणों से पुंछ  टाछ की जा रही है।



यह भी गौरतलब है की सोमवार को लोदाम से सटे पौड़ी गांव में बाकरियो की चोरी करते चोरी का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया और यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल  हो रहा है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News