जशपुर मुनादी ।।बड़ी खबर आ रही है।बीते 5 अक्टूबर को एक ही परिवार के 3 लोगो की की गई हत्या के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है। एसपी कार्यालय में आज एसपी डी रविशंकर की मौजूदगी में पुलिस आरोपियों को मीडिया के सामने पेश करने वाली है।

पुलिस प्रेस कांफ्रेंस में ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा लेकिन सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक इस मामले में 5 लोगो गिरफ्तार किए जा चुके है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है ।हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।सभी आरोपी एक ही परिवार के बताए जा रहे है
आपको बता दें कि दशहरे की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के कदमतोली बस्ती में एक ही परिवार के एक महिला सहित 3 लोगो की हत्या कर दी गई थी ।