Big breaking jashpur आवासीय विद्यालय का अजीबो गरीब और हैरान कर देने वाला कारनामा! छात्रा के चरित्र प्रमाण पत्र में लिख दिया ऐसा कि वायरल हो गया........सहायक आयुक्त ने कहा-ऐसा नहीं करना था तो संस्थान ने........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
August 27, 2022



Big breaking jashpur आवासीय विद्यालय का अजीबो गरीब और हैरान कर देने वाला कारनामा! छात्रा के चरित्र प्रमाण पत्र में लिख दिया ऐसा कि वायरल हो गया........सहायक आयुक्त ने कहा-ऐसा नहीं करना था तो संस्थान ने........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जिले में संचालित आवासीय विद्यालय प्रयास शिक्षण संस्थान  का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया हैं । दरअसल यहाँ रहकर NEET की तैयारी कर रही बालोद की एक छात्रा का चरित्र प्रमाण पत्र जारी करते हुए संस्थान ने चरित्र प्रमाण पत्र पर छात्रा का चरित्र अच्छा नहीं है लिख दिया ।


जानकारी के मुताबिक इस संस्थान के द्वारा छात्रा को उक्त प्रमाण पत्र whatsapp में सेंड किया गया उसके बाद संस्थान द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्रति कई लोगो के मोबाईल में आने शुरू हो गए । देखते ही देखते   संस्थान द्वारा जारी प्रमाण पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया । बताया जा रहा है कि छात्रा बालोद जिले कि रहने वाली 12वीं की छात्रा है और यहाँ रहकर NEET की तैयारी कर रही हैं।

यह प्रमाणपत्र जब मुनादी डॉट कॉम के हाथ लगी तो इस वायरल हो रहे प्रमाणपत्र की सत्यता जानने आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त से बात की गई ।सहायक आयुक्त बी के राजपूत ने बताया -"आज शाम को इस सर्टिफिकेट के बारे में जानकारी मिली है ।सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है ।दरअसल 3 महीने से छात्रा क्लास जॉइन नहीं कर रही थी इसलिए उनमें थोड़ा भय पैदा करने के लिए ऐसा प्रमाणपत्र भेज दिया गया था लेकिन संस्थान को ऐसा भी नहीं करना चाहिए था ।संस्थान को इसके लिए छात्रा को नोटिस जारी करना था। डराने के लिए भी ऐसा किया गया तो गलत हैं।

Advertisement





इधर इस मामले में जब हमने प्रयास संस्थान के प्रिंसिपल गोपेश मनहर से बात की तो उन्होंने बताया कि उक्त छात्रा 3 महीने से क्लास जॉइन नहीं कर रही थी इसके लिए छात्रा को नोटिस जारी किया गया है ।चरित्र प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है ।वायरल हो रहे चरित्र प्रमाण पत्र के बारे में उन्होंने कहा कि जो चरित्र प्रमाणपत्र वायरल हो रहा है वो उनकी संस्थान के द्वारा जारी नहीं किया गया हैं।संस्थान को बदनाम करने के उद्देश्य से फर्जी साईन वाले प्रमाणपत्र को वायरल किया गया है।उन्होंने कहा कि चरित्र प्रमाणपत्र पर किये गए हस्ताक्षर फर्जी है ।



इधर इस मामले में कांग्रेस आर टी आई सेल के जिलाध्यक्ष नीलेश सिंह का कहना है कि उन्हें जानकारी है कि इसी तरह  अन्य कुछ छात्राओं  के भी प्रमाणपत्र जारी किए गए है जो कि बेहद शर्मनाक और गम्भीर मामला है ।इस तरह के चरित्र प्रमाण पत्र जारी करके किसी भी छात्रा के  भविष्य से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News