कोरबा मुनादी ।। सहायक उपनिरीक्षक के कमरे का दरवाजा तोड़कर हत्या किए जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबर कोरबा से है।कोरबा जिले के बागों थाना प्रभारी की हत्या किए जाने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार अपने बैरक में सो रहे थे तभी रात में अज्ञात लोग दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर घुस गए और उनकी हत्या कर दी।सुबह सुबह जब बैरक में थाना प्रभारी मृत पाए गए तो पूरा महकमा वारदात को सुनकर सन्न रह गया।
जिले के पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है ।वारदात कैसे हुई इसे जानने पूरा पुलिस महकमा जुट गया है । बहरहाल जांच जारी है।