Big breaking munaadi स्वास्थ मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा -मुझे पता है मेरे चुनाव नहीं लड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन ताम्रध्वज साहू अगर चुनाव नही लड़ेंगे तो , गृह मंत्री के बयान पर और बहुत कुछ बोल गए सिंहदेव ,watch video

munaadi news image
January 02, 2023



Big breaking munaadi स्वास्थ मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान, कहा -मुझे पता है मेरे चुनाव नहीं लड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन ताम्रध्वज साहू अगर चुनाव नही लड़ेंगे तो , गृह मंत्री के बयान पर और बहुत कुछ बोल गए सिंहदेव ,watch video

munaadi news image

अंबिकापुर मुनादी।।प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव ने प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि मेरे चुनाव लड़ने या नहीं लडने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा मैं इसे स्वीकार करता हूं लेकिन अगर ताम्र ध्वज साहू जैसे नेता किसी कारणवश चुनाव नहीं लड़ते है तो इससे पार्टी को बहुत फर्क पड़ेगा।

Advertisement

Advertisement


आपको बता दें कि टी एस सिंहदेव ने बयान दिया था कि उन्हें इस बार चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है इस पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान आया कि कांग्रेस बहुत बड़ी संस्था है किसी एक आदमी के चुनाव लड़ने या नहीं लडने से कोई फर्क नहीं पड़ता है ।


ताम्रध्वज साहू के इस बयान को लेकर मीडिया ने जब सिंहदेव से बात की और गृहमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव लड़ने को लेकर बहुत सारी बातें कही थी लेकिन मीडिया ने केवल 2 लाईन छांटकर निकाल लिया लेकिन फिर भी मेरा यह कहना है कि मेरे चुनाव लड़ने या नहीं लडने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा मैं इसे स्वीकार करता हूं लेकिन ताम्रध्वज साहू बहुत ही पुराने और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से हैं साथ ही साथ समाज और सर्वसमाज में उनकी काफी अहमियत है ऐसे में अगर वह किन्ही कारणों से चुनाव नहीं लड़ते हैं तो पार्टी को इससे बहुत ज्यादा फर्क पड़ेगा ।


सिंहदेव ने आगे कहा कि को समाज में रहकर समाज के लोगो के लिए कई वर्षो तक कार्य करता है उसकी समाज में बहुत अहमियत होती है और ऐसे लोग अगर चुनाव नहीं लड़ते हैं तो फर्क तो पड़ेगा ।उन्होंने कहा कि बात मेरी नही है मेरे चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा मैं इस बात को जानता हूं।



उन्होंने यह भी कहा कि ताम्रध्वज साहू से उनके बहुत अच्छे संबंध है  कई मौकों पर दोनो साथ साथ होते हैं ।उन्होंने किस परिप्रेक्ष्य में ये सब बाते कही मुझे नहीं पता ।हो सकता है वह कुछ और कहना चाहते हो ।

ये थी खबर सिंहदेव के "चुनाव नहीं लडना चाहता"वाले बयान पर गृहमंत्री की खरी - खरी ,कहा -चुनाव लड़ने के लिए 10 लोग खड़े हैं , बृजमोहन ने कहा - लड़ाई ............. पढ़िए पूरी खबर


यह बताना जरूरी है कि स्वास्थ मंत्री सिंहदेव ने कुछ महीने पूर्व पंचायत मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और इस्तीफा देने का जो कारण बताया था उन कारणों को लेकर मीडिया में में काफी लम्बे समय तक चर्चा होती रही थी।उसके बाद उनका बयान आया कि वह चुनाव के वक्त भविष्य का फैसला लेंगे और इस बयान के ठीक 3 दिनो बाद उनका यह बयान आया कि इस बार उनकी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है । 




स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव के इस बार विधानसभा चुनाव पहले की तरह नहीं लड़ने वाली मन की बात सार्वजनिक करने के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के दिए बयान पर एक बार फिर से सिंहदेव ने तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।


Advertisement

Advertisement

उन्होंने कहा है कि ताम्रध्वज साहू, साहू समाज व पार्टी के बड़े नेता हैं। उनके साथ मैंने सरकार व पार्टी में काम किया है, लेकिन मान लीजिए अगर ताम्रध्वज साहू चुनाव नहीं लड़ते हैं, तो वहां भी 10-20 लोग चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो जाएंगे। वे साहू समाज के अध्यक्ष रह चुके हैं, व्यापक समाज में उनकी मान्यता है। वे चुनाव नहीं लड़ते हैं तो 20 चुनाव लड़ने वाले मिल जाएंगे, लेकिन उनके नहीं लड़ने से फर्क कैसे नहीं पड़ेगा। मेरे रहने नहीं रहने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, स्वीकार करता हूं लेकिन ताम्रध्वज साहू या कोई भी जिनकी स्वीकार्यता पूरे समाज में हैं। उनके नहीं लड़ने से फर्क तो पड़ेगा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News