कोरबा मुनादी।।सुबह सुबह सड़क हादसे में 7 लोगों की जान चली गयी।खबर है यह हादसा यात्री बस और खड़ी ट्रेलर में जोरदार टक्कर के बाद हुआ है।हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
घटना कोरबा जिले की है।जिले के पौड़ी उपमेडा के पास रायपुर से रेणुकूट जा रही तेज रफ्तार यात्री बस खड़ी ट्रेलर से टकरा गई ।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्री बस का एक हिस्सा क्षत विक्षत हो गया और बस में सवार 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी। बांगो थाना पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंच गई है।मृतकों की शिनाख्त करके उनके परिजनों को सूचना दिया जा रहा है जबकि घायलो का सघन उपचार जारी है।