बिलासपुर और सरगुजा सहित बदल गए बड़े पुलिस अधिकारी, सरकार ने जारी की तबादला लिस्ट, मीणा और गर्ग को मिली ............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 19, 2022



बिलासपुर और सरगुजा सहित बदल गए बड़े पुलिस अधिकारी, सरकार ने जारी की तबादला लिस्ट, मीणा और गर्ग को मिली ............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायपुर मुनादी।। पुलिस विभाग ने शुक्रवार की शाम एक तबादला लिस्ट जारी किया है जिसमें प्रदेश के कई पुलिस महानिरीक्षक और महानिदेशकों के प्रभारें फेर बदल किया गया है। पूर्व डीजीपी DM अवस्थी को पुनः एसीबी और EOW का प्रभार दिया गया है। अब वे वहां के महानिदेशक होंगे।

इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा रेंज के आईजी के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। बद्री नारायण मीणा को बिलासपुर रेंज का आईजी बनाया गया है वहीं सरगुजा रेंज आईजी का प्रभार राजकुमार गर्ग को दिया गया है। वहीं आनंद छाबड़ा को दुर्ग रेंज के आईजी का प्रभार दिया गया है।

Advertisement



बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी को पुलिस अकादमी चंदखुरी भेजा गया है वहीं सरगुजा रेंज के आईजी अजय यादव को गुप्तवार्ता भेजा गया है। शेख आरिफ हुसैन को रायपुर छोड़कर उस रेंज में आने वाले अन्य जिलों जैसे महासमुंद,बलोदाबाजार , गरियाबंद, धमतरी आदि का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News