Breaaking munaaddi 112 की टीम पर हमला, थाने के मुंशी पर चला दिया टांगी,लहूलुहान हालत में मूँशी को लाया गया अस्पताल ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
September 05, 2022



Breaaking munaaddi 112 की टीम पर हमला, थाने के मुंशी पर चला दिया टांगी,लहूलुहान हालत में मूँशी को लाया गया अस्पताल ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।।पीड़ित की जान बचाने पहुंची 112 डायल की पुलिस टीम पर धारदार हथियार से हमला किया गया है।इस हमले में घरघोड़ा थाना के  मुंशी गम्भीर र्रूप से घायल हो गए हैं। ईलाज के लिए उसे घरघोड़ा के ही सरकारी आस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement


मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के चोटी गुड़ा का है।बीती रात करीब 2 बजे 112 डायल के माध्यम से खबर आई कि राजाराम राठिया के द्वारा टांगी लेकर गाँव में आतंक मचाया जा रहा है  वह लोगो के साथ मारपीट भी कर रहा है।सूचना पाकर मुंशी अवध बिहारी विश्वकर्मा,आरक्षक दिलीप साहू 112 डायल के ड्राइवर के साथ मौके पर पहुँचे।लेकिन पुलिस टीम के पहुंचते ही  आरोपी और भड़क गया और पुलिस टीम के साथ भी उसने गाली गलौज और गुंडागर्दी शुरू कर दी।घायल मुंशी जब उसे समझाने पहुँचे तो उसने टांगी से मुंशी ही हमला कर दिया।टांगी के हमले से मुंशी गम्भीर रुप से घायल हो गया।उनकी वर्दी खून से लहू लुहान हो गई इसी हाल में उन्हें घरघोड़ा अस्पताल में उपचार हेतु रात को लाया गया ।


खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार है ।पुलिस आररोपी की तलाश कर रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News