Breaking jashpur मूनादी की खबर का बड़ा असर: अवैध वसूली मामले में CMO को कलेक्टर का नोटिस

munaadi news image
June 19, 2026



Breaking jashpur मूनादी की खबर का बड़ा असर: अवैध वसूली मामले में CMO को कलेक्टर का नोटिस

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मूनादी ।। मूनादी डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। बगीचा नगर पंचायत क्षेत्र में निजी व्यक्ति द्वारा मकानों में एसीपी (ACP) शीट की नंबर प्लेट लगाकर नगरवासियों से कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने तत्काल संज्ञान लिया और बगीचा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने नोटिस के माध्यम से पूछा है कि नगर पंचायत क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधि किसकी अनुमति से संचालित हो रही थी और इसकी जानकारी प्रशासन को पहले क्यों नहीं दी गई।

गौरतलब है कि मूनादी डॉट कॉम ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर बताया था कि एक निजी व्यक्ति द्वारा मकानों में एसीपी शीट की नंबर प्लेट लगाकर लोगों से राशि वसूली जा रही है। खबर सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों ने भी इस पर सवाल उठाए थे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।

खबर के प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत से जवाब तलब किया है। 

यहाँ करप्शन चालू है.... नए अंदाज में... नए तरीके से जेब खाली करने के तरीके को जरा समझिए और अलर्ट हो जाइए

कलेक्टर ने माना है कि अनुमति जारी करने से पूर्व सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति, परिषद का संकल्प, प्रचलित नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है। जिस हेतु सीएमओ को 03 दिवस के भीतर 5 बिंदुओं पर स्पष्ट जवाब प्रस्तुत करने निर्देशित किया है। निर्धारित समयावधि में जवाब प्राप्त नहीं होने अथवा असंतोषजनक पाए जाने पर नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।


बहरहाल एक बार फिर यह साबित हुआ है कि जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाली मूनादी डॉट कॉम की खबरें केवल चर्चा तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि उन पर प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई भी होती है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News