भिलाई मुनादी।। छत्तीसगढ़ जिला दुर्ग के भिलाई शहर में 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सेवक जन फाउंडेशन संस्था द्वारा कला मंदिर भवन में भव्य कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, दृष्टिबाधित सेवा, सामाजिक संस्था जो अलग-अलग क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहे हैं। ऐसे 200 से अधिक सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया। यह सभी ऐसे संस्थाएं हैं।
जो लगातार ज़मीनी स्तर से जुड़कर जनहित व समाजहित के क्षेत्र में मानव सेवा और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर अपना बहमुलय योगदान दे रहे हैं। जिसमें राष्ट्रीय स्तर जनसेवक आफताब आलम का भी रक्त अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, बीएसएफ आईजी संजय पंत, बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष एन के बंछोर, बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव परविंदर सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, भाजपा नेता एवं अध्यक्ष यूथ विंग श्रीराम जन्मोत्सव समिति मनीष पाण्डेय, सर्व समाज कल्याण समिति अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू भैया), पूर्व सीएसपी वीरेंद्र सतपथी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सभी रक्तमित्र के द्वारा 192 यूनिट रक्तदान किया गया। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता के तहत 70 से अधिक लोगों की ब्लड शुगर जांच की गई।
स्वास्थ्य जांच की पूरी व्यवस्था आरोग्यम हास्पिटल की टीम द्वारा की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेवक जन फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई नई पहल "रक्त मितान" और "एनीमिया मुक्त बचपन" योजना की घोषणा की गई। सेवक जन फाउंडेशन द्वारा “रक्त मितान योजना” की शुरुआत की जाएगी। इसके अंतर्गत जिलेवार वालंटियर्स एवं रक्तदाताओं की एक व्यवस्थित टीम की सूची तैयार की जाएगी, जिससे जरूरत के समय मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही संस्था द्वारा “एनीमिया मुक्त बचपन योजना” की शुरुआत भी की जा रही है।
इस अभियान की शुरुआत सरकारी स्कूलों से की जाएगी, जिसमें बच्चों के रक्त की जांच कर उनके हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की जाएगी। जिन बच्चों में हीमोग्लोबिन की कमी पाई जाएगी, उनकी आगे की आवश्यक जांच कराई जाएगी। यदि किसी बच्चे में रक्त संबंधी कोई समस्या पाया जाता है तो विशेषज्ञ टीम द्वारा एडवांस जांच के बाद नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार सप्लीमेंट उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहां कि सेवक जन फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष विकास जायसवाल और उनकी टीम द्वारा समर्पण के साथ समाजसेवा कर रहे हैं।
स्वास्थ्य, शिक्षा, सनातन और रक्तदान के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य प्रेरणादायक है। इससे समाज को एक नई ऊर्जा मिलेगी। “रक्त मीतान” और “एनीमिया मुक्त बचपन” जैसी पहल आने वाले समय में हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। समाज की वास्तविक सेवा वही है जो जरूरतमंदों तक पहुंचे। रक्तदान और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर शुरू की जा रही ये पहल समाज के लिए महत्वपूर्ण कदम है। रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक रक्तदाता किसी अनजान व्यक्ति को जीवन देने का कार्य करता है। ऐसी योजनाएं समाज को और संवेदनशील बनाती हैं।
भिलाई की पहचान उद्योग के साथ-साथ सामाजिक सेवा के लिए भी है। एक मंच पर इतने सामाजिक संगठनों को जोड़ना और नई स्वास्थ्य पहल शुरू करना सराहनीय प्रयास है। युवाओं की भागीदारी से समाज में बड़े बदलाव आते हैं। सेवक जन फाउंडेशन की ये पहल युवाओं को सेवा के लिए प्रेरित करेगी। सेवक जन फाउंडेशन द्वारा कला मंदिर जैसे बड़े मंच पर समाजसेवी संस्थाओं को एक साथ सम्मानित करना भिलाई की सेवा भावना को दर्शाता है। रक्तदान जैसे कार्यों को जन आंदोलन बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और ऐसी पहल समाज को नई दिशा देती है। आज रक्तदान के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ी है। कुछ वर्षों पहले रक्त की आवश्यकता पड़ने पर काफी कठिनाई होती थी, लेकिन सामाजिक संस्थाओं के प्रयास से आज युवा स्वयं आगे आकर रक्तदान कर रहे हैं और जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल रही है।
कार्यक्रम आयोजक एवं सेवक जन फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास जायसवाल ने कहा कि रक्तदान केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि निरंतर चलने वाला मानव सेवा का संकल्प है। “रक्त मीतान” के माध्यम से जरूरत के समय रक्त उपलब्ध कराने की मजबूत व्यवस्था तैयार होगी और “एनीमिया मुक्त बचपन” के माध्यम से बच्चों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाजसेवियों और सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर अशोक गुप्ता, मोहन राव, ज्ञानचंद जैन, कन्हैया सोनी, सौरभ जायसवाल, गोल्डी सोनी, तुलसी साहू, सुमन कनौजिया, सविता, आदित्य भारद्वाज, आरिफ, आदित्य शर्मा, यश सिंह, चेतन, स्वस्तिका, चमन, माधुरी, जया, मुनेश, आरती सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, स्वयंसेवक एवं नागरिक उपस्थित रहे।
सेवक जन फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह आयोजन रक्तदान से आगे बढ़कर समाज के स्वास्थ्य और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। जनसेवक आफताब आलम ने सेवक जन फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष विकास जैसवाल के सेवा कार्य की भूरी भूरी प्रसंशा की और कहा कि आपके द्वारा मानव सेवा एवं जनहित व समाजहित के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य प्रेरणादाई निसंदेह समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। जनसेवक आफताब आलम ने प्रार्थना करते हुए कहा कि सेवक जन फाउंडेशन संस्था इसी प्रकार कार्य करते रहे और ईश्वर संस्था को एक नई उंचाई दें। बता दें कि जनसेवक आफताब आलम पिछले 11 वर्षों से सामाजिक स्तर पर स्वास्थ एवं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं। और आज भारत के लगभग 16 राज्यों में कार्य कर रहे हैं।