Breaking jashpur बेवस हुआ बीएसएफ का जवान ,पहले घर मे चोरी हुई फिर घर मे लोग कब्जा कर लिए , थाने में रिपोर्ट तो हुई लेकिन .. पढिये सरहद पर दुश्मनों से लड़ने वाले जवान की अजब गजब स्टोरी

munaadi news image
August 22, 2026



Breaking jashpur बेवस हुआ बीएसएफ का जवान ,पहले घर मे चोरी हुई फिर घर मे लोग कब्जा कर लिए , थाने में रिपोर्ट तो हुई लेकिन .. पढिये सरहद पर दुश्मनों से लड़ने वाले जवान की अजब गजब स्टोरी

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर (कुनकुरी) मूनादी ।। देश की सीमा पर तैनात एक BSF जवान हजारों किलोमीटर दूर रहकर देश की सुरक्षा में ड्यूटी कर रहा है। लेकिन कुनकुरी में उसका अपना घर ही उसके लिए सबसे बड़ी चिंता बन गया है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

मामला चोरी से शुरू हुआ। BSF जवान बसंत एक्का  के घर चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कुनकुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पड़ोसी के घर से चोरी का सामान बरामद किया। लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि चोरी का पूरा सामान बरामद नहीं हुआ। उनका दावा है कि घर से गया सामान अभी भी आधा गायब है और उसका पता नहीं चल पाया है।

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जिनके घर से चोरी का सामान बरामद हुआ, उनके खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा, आरोप है कि BSF जवान के घर का ताला तोड़कर उसके मकान पर भी कब्जा कर लिया गया।

पीड़ित परिवार ने इस संबंध में कुनकुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुनकुरी पुलिस ने 

इस मामले में आरोपी मुक्ति टोप्पो और  विक्रम टोप्पो के विरुध्द धारा 296,351(2)329(3)

3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है लेकिन परिवार का कहना है कि अब तक न तो कथित तौर पर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई, न चोरी हुए बाकी सामान का पता चला और न ही जवान के घर से कथित कब्जा हटाया गया।

सबसे भावुक करने वाली बात यह है कि जिस जवान को सीमा पर देश की हिफाजत की जिम्मेदारी मिली है, वही अपने घर और सामान की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है।

BSF जवान का कहना है कि वह मिजोरम में तैनात है। हजारों किलोमीटर दूर सीमा पर ड्यूटी निभाते हुए उसे अपने घर की चिंता सताती रहती है। जवान का आरोप है कि उसके घर पर दूसरे लोगों ने कब्जा कर लिया है और अपना ही घर खाली कराने के लिए उसे संघर्ष करना पड़ रहा है।

एक तरफ जवान सीमा पर खड़ा होकर देश की रक्षा कर रहा है और दूसरी तरफ उसके परिवार को अपने ही घर की चौखट बचाने के लिए थाने और अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

सवाल सिर्फ चोरी हुए सामान का नहीं है। सवाल उस भरोसे का है, जिसके सहारे एक जवान सीमा पर निश्चिंत होकर ड्यूटी करता है कि पीछे उसका घर और परिवार सुरक्षित है।

अब देखना यह है कि कुनकुरी पुलिस इस पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है? चोरी का बाकी सामान कब बरामद होगा? कथित कब्जा कब हटेगा? और सीमा पर तैनात इस जवान को उसका अपना घर कब वापस मिलेगा?

Advertisement

Advertisement

क्योंकि सीमा पर खड़ा जवान सिर्फ देश की सुरक्षा नहीं करता उसके पीछे उसका घर भी देश के भरोसे खड़ा होता है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News