Breaking Munaadi मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर , पहले मर्डर किया फिर मृतक के लाश के सामने पत्नि का रेप , घटना का तार जशपुर से

munaadi news image
August 03, 2023



Breaking Munaadi मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर , पहले मर्डर किया फिर मृतक के लाश के सामने पत्नि का रेप , घटना का तार जशपुर से

munaadi news image

सरगुजा मुनादी ।। खबर मानवता को शर्मसार कर देने वाली । पति की लाश के सामने महिला के साथ दुराचार की शर्मनाक घटना सामने आई है और यह घटना अम्बिकापुर की है। 

Advertisement

Advertisement


बताया जा रहा है कि आरोपी रात को पीड़िता के घर आ गया और उसके पति के उपर डंडे से ताबड़तोड़ हमला करने लगा ।आरोपी के हमले से पीड़िता के पति की मौके पर ही मौत हो गयी। इंसान की जान लेने के बाद भी आरोपी के अंदर का शैतान शांत नही हुआ । मृतक के लाश के सामने ही पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने लगा । फिलहाल आरोपी को अम्बिकापुर के मणिपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक पूरी घटना दर्री पारा की है। मृतक और रेप पीड़िता जशपुर के रहने वाले है।दोनो दर्री पारा में रहते हैं। आरोपी का नाम कार्तिक बताया जा रहा है ।


घटना की रात आरोपी कार्तिक मृतक के घर आ धमका और इनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया । झगड़ा के दौरान कार्तिक ने मृतक को डंडे से पीटना शुरू कर दिया ।उसने डंडे से उसे इतना मारा की वहीं पर उसकी मौत हो गयी । मृतक की मौत के बाद आरोपी की नीयत खराब हो गयी और वह मृतक की पत्नि के साथ जबरदस्ती करने लगा ।


Advertisement

Advertisement

मृतक की पत्नि में मणिपुर थाना पुलिस को घटना का पूरा वृतांत बताया उसके बाद पुलिस ने आरोपी को दरिमा थाना क्ष्रेत्र के पम्पापुर से गिरफ्तार कर लिया है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News