Breaking Munaadi आधी रात को भाजपा नेता के घर पहुंचा पुलिस महकमा ,घेराबंदी करके किया गिरफ्तार,इस मामले में हुई गिरफ्तारी

munaadi news image
August 10, 2023



Breaking Munaadi आधी रात को भाजपा नेता के घर पहुंचा पुलिस महकमा ,घेराबंदी करके किया गिरफ्तार,इस मामले में हुई गिरफ्तारी

munaadi news image

सरगुजा मुनादी ।। आधी रात को पुलिस महकमा भाजपा नेता को घेरने भाजपा नेता के घर मे दबिश दिया ।बहुचर्चित जमीन घोटाले में भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

Advertisement

Advertisement


 ये है पूरी खबर  

अम्बिकापुर-सरगुजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने एक अभियान चलाकर बतौली के बहुचर्चित जमीन घोटाले के एक आरोपी अमित गुप्ता को आधी रात बतौली स्थित घर से गिरफ्तार किया।पुलिस सूत्रों के अनुसार मोबाइल लोकेशन के अनुसार अमित गुप्ता को भारी पुलिस बल का उपयोग कर गिरफ्तार किया।पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर मोबाइल लोकेशन के अनुसार पीछा किया और पकड़ कर गिरफ्तार किया।


क्या है मामला 

बतौली के भटको,करदना,झरगंवा में कई एकड़ जमीन का घोटाला मई में प्रकाश में आया था।तहसीलदार ईश्वर चंद्र यादव के रिपोर्ट पर बतौली पुलिस ने 2 एफआईआर दर्ज किया था।एक एफआईआर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के निज सहायक भूपेंद्र यादव,भाई हेमन्त यादव और पिता रामानंद यादव के साथ 21 पर आरोप लगाया था।दूसरे एफआईआर में अमित गुप्ता,पटवारी कंच राम और कानून गो जान बड़ा और एक महिला पर आरोप था।

पुलिस ने पहले एफआईआर पर कार्यवाही करते हुए 4 ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो अपनी जमानत भी नही करा सकते।बड़े  बड़े लोगों पर कोई कार्यवाही नही की।वही बुधवार और गुरुवार के दरम्यानी रात को भारी पुलिस बल के साथ भाजपा नेता अमित गुप्ता को गिरफ्तार कर अपने पावर का बेजा इस्तेमाल किया।


भाजपा नेता प्रभात खलखो ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके पुलिस की इस कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि केबिनेट मंत्री के निज सहायक और ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष और जनपद पंचायत बतौली के उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता खुले आम सरकारी कार्यक्रमों में पुलिस के आला अधिकारियों की उपस्थिति में शामिल हो रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

प्रभात खलखो ने आगे कहा कि सरगुजा पुलिस इतनी साधन संपन्न है तो कांग्रेस के नेताओं को क्यों नही पकड़ती जबकि वे कानून को ठेंगा दिखाते हुए खुले आम घूम रहे हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News