Breaking Munaadi तेज रफ्तार वाहन के नीचे आ गए बाईक सवार,एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो दूसरा अस्पताल में ....पढिये पूरी खबर

munaadi news image
September 03, 2022



Breaking Munaadi तेज रफ्तार वाहन के नीचे आ गए बाईक सवार,एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो दूसरा अस्पताल में ....पढिये पूरी खबर

munaadi news image

सरगुजा मुनादी।। बीती रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड दिया। जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई है। घटना रामानुज नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में ले लिया है। 

Advertisement

Advertisement



इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश में लगातार सड़क दुर्घटनाओं में होनें वाली मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में बेकसुर लोग मौत के आगोश में समाते जा रहे हैं या फिर गंभीर अवस्था में घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे है। इसी क्रम में बीती रात सरगुजा जिले के रामनुज नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले  ग्राम महगई दमडकुड में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं गंभीर अवस्था में घायल एक युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन में सवार दो अन्य को मामूली चोटें आई है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि एक मोटर सायकल में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।


Advertisement

Advertisement

इसी दौरान एक अज्ञात भारी वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। यह दुद्र्यटना इतना भवायह थी कि घटना के बाद एक युवक के  मांस के टुकड़े जगह-जगह बिखरे हुए थे उन्हें समेट कर बोरी में रखना पड़ा। बहरहाल इस हृदय विदारक घटना के बाद रामानुज नगर थाना होने से उदयपुर पुलिस ने जीरो मामला कायम कर संबंधित थाना प्रभारी को दी गई। यहां के पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।  


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News