Breaking Munaadi- Rest house के पास नर हाथी की मौत,करेंट का लगा ऐसा झटका कि....इतने हाथियों का दल इलाके में ....

munaadi news image
November 07, 2022



Breaking Munaadi- Rest house के पास नर हाथी की मौत,करेंट का लगा ऐसा झटका कि....इतने हाथियों का दल इलाके में ....

munaadi news image

बलौदाबाजार मुनादी।। लगातार बढ़ते जंगली हाथी और उनके उत्पात के बीच हाथी और मानव के बीच जारी द्वंद में कभी इंसान तो कभी जंगली हाथियों की मौतों का सिलसिला लगातार जारी है।  इसी क्रम में बलौदाबाजार देवपुर रेंज में आज एक नर हाथी का शव मिला है। प्रथम दृष्टया हाथी की मौत करंट से होना बताया जा रहा है। 

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार देवपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले पकरीद रेस्ट हाउस के पास आज एक नर हाथी का शव मिला। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम और डाक्टर मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रथम दृष्टया करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से हाथी की मौत होनें की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी विभागीय पुष्टि नही हो पाई है। 


बताया जा रहा है एक लंबे अर्से से पिथौरा-कसडोल मुख्यमार्ग के देवघढ़ घाट में 20 जंगली हाथियों का दल डेरा जमाये हुए हैं। इस क्षेत्र में जंगली हाथी लगातार किसानों की पकी पकाई फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। संभवतः आशंका जताई जा रही है कि कुछ किसानों के द्वारा फसल की सुरक्षा के लिये बिछाये गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से नर हाथी की मौत हुई होगी।


विदित रहे कि लगातार बढ़ते जंगली हाथियों की संख्या से एक के बाद एक जिले हाथी प्रभावित होते जा रहे हैं और आए दिन अलग-अलग जिलों से जंगली हाथियों के उत्पात की जानकारी सामने आती है। जंगली हाथियों के आतंक को रोकने अब तक कई प्रयास किये जा रहे चुके हैं मगर सरकार की सारी योजनाएं एक के बाद एक विफल ही साबित हुई है। आलम यह है कि हाथी और मानव के बीच द्वंद्व में कभी इंसान तो कभी हाथी की मौत की खबरंे लगातार सामने आते रही है। 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News