रायपुर मूनादी।।छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश भर में 23 जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) का तबादला कर दिया है। जारी तबादला आदेश के तहत कई जिलों के जनपद पंचायतों में नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।
इस तबादला सूची में रायगढ़ और जशपुर जिले भी शामिल हैं। खास बात यह है कि जशपुर जिले के फरसाबहार, मनोरा और कुनकुरी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। इन तीनों जनपदों में अब नए सीईओ पदभार संभालेंगे ।
राज्य सरकार समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों का स्थानांतरण करती है इसी क्रम में इस बार भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई स्थानों पर नए चेहरों को मौका मिला है।
तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों के नए पदस्थापन स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। आने वाले दिनों में इसका असर पंचायतों के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के संचालन पर भी देखने को मिल सकता है।
देखिए, किन-किन जनपद पंचायतों के सीईओ का तबादला हुआ है और किसे कहां नई जिम्मेदारी मिली है। पूरी सूची नीचे दी गई है।