Breaking News पिता के साथ मिलकर मां की नृसंश हत्या, सील पत्थर से पीट कर मार डाला, पढ़िए पूरी खबर जानिए पूरी वारदात का ब्योरा

munaadi news image
February 06, 2023



Breaking News पिता के साथ मिलकर मां की नृसंश हत्या, सील पत्थर से पीट कर मार डाला, पढ़िए पूरी खबर जानिए पूरी वारदात का ब्योरा

munaadi news image

बलौदाबाजार मुनादी।। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से मिल रही है। जहां आपसी विवाद के चलते एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता के साथ मिलकर अपनी ही मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में आज उक्त वक्त दिल दहला देने वाली खबर निकलकर सामने आई जब एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता के साथ मिलकर सील लोढा से सिर कुचलकर अपनी ही मां की जघन्य हत्या कर दी। 


बताया जा रहा है कि मृतका कस्तूरबा छात्रावास कसडोल में रसोईया का काम करती थी। कई वर्षो से पति और उसके पुत्र से महिला का का विवाद चला आ रहा था और आज सुबह उन दोनों ने मिलकर इस हृदय विदारक घटना को अंजाम दे दिया है। 


Advertisement

Advertisement

बहरहाल घटना की सूचना मिलने के बाद कसडोल थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाते हुए आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News