Breaking News Munaadi खेत मे पड़ी मिली अर्धनग्न महिला की लाश , बलात्कार के बाद हत्या की आशंका, सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस लेकिन शव ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
June 13, 2023



Breaking News Munaadi खेत मे पड़ी मिली अर्धनग्न महिला की लाश , बलात्कार के बाद हत्या की आशंका, सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस लेकिन शव ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image

बलौदाबाजार मुनादी।। खेत में एक अज्ञात महिला की दो दिन पुरानी  अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश पुरानी होनें की वजह से काला पड़ जाने की स्थिति में उसकी शिनाख्त नही हो सकी है। मामला बलौदाबाजार जिले के मरही बाजार थाना क्षेत्र का है।  

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम करही बाजार इलाके में मंगलवार को सड़क किनारे खेत मंे गांव के लोगों ने एक अज्ञात महिला की  अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। लाश दो दिन पुरानी होनंे की वजह से सड़ने के कगार पर पहुंच चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। लेकिन इसके बावजूद महिला की शिनाख्त नही हो सकी। महिला के शरीर में काले रंग का ब्लाउज और सफेद लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है।   


पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये मेडिकल कालेज अस्पताल रायपुर भेज दिया है। जिस अवस्था में महिला की लाश मिली है उसकी प्रथम दृष्टया लगता है कि आरोपी के द्वारा उसके साथ बलात्कार करने की बाद उसे मौत के घाट उतारा होगा। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का सच सामने आ सकेगा।  


Advertisement

Advertisement

इस संबंध में मामले की जांच कर रहे पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र लगभग 45 से 50 साल के करीब है। पुलिस आसपास के थानों में महिला की फोटो भेज दी है। साथ ही आसपास के गांवों में पता लगाया जा रहा है कि कोई महिला लापता तो नही। पुलिस हर संभव अज्ञात महिला की शिनाख्ती में जुटी हुई है। महिला की मौत कैसे हुई इसके पीछे की कहानी क्या है यह सब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा, बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले को जांच में ले लिया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News