Breaking News कृषि केंद्र का गेट तोड़कर लाखो रुपए नकदी उड़ा ले गए चोर , नकदी रकम के साथ पकड़े गए आरोपी ,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 16, 2022



Breaking News कृषि केंद्र का गेट तोड़कर लाखो रुपए नकदी उड़ा ले गए चोर , नकदी रकम के साथ पकड़े गए आरोपी ,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

मुंगेली मुनादी।। बीते 9 अक्टूबर को कृषि केंद्र का गेट तोड़कर लाखो रुपए की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की रकम को बरामद कर लिया है।आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

Advertisement


आपको बता दे की सरगांव के  भूषण कृषि केन्द्र में आरोपियों ने लाखों रुपए की चोरी की थी  ।चोरी के मामले में पुलिस ने  आरोपी अरूण साहू एवं जुगल किशोर यादव को  गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 16 हजार  रुपये बरामद भी किए गए है। थाना सरगांव में  धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

       

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, दिनांक 09 अक्टूबर को प्रार्थी भानू प्रताप राजपूत ने रात्रि में भूषण कृषि केन्द्र सरगांव के पीछे लोहे के चौनल गेट तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा गल्ले में रखे बिक्री की रकम को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सरगांव में  धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

      

प्रकरण में विवेचना के दौरान पुलिस टीम गठित की गई एवं मुखबिरों की सूचना तथा साईबर सेल के विश्लेषण से संदेही आरोपी अरूण साहू एवं जुगल किशोर यादव को गिरफ्तार किया तथा सघन पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया एवं आरोपी अरूण साहू से 157000/- रूपये एवं आरोपी जुगल किशोर यादव से 159000/- रूपये कुल 316000/- रूपये (तीन लाख सोलह हजार रुपये) बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

      

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद डनसेना, प्रधान आरक्षक घनश्याम मरावी, राजकुमार जांगड़े, बालीराम ध्रुव, आरक्षक संजय यादव, अजित परिहार, उमेश सोनवानी एवं साईबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News