Breaking News नहाने गयी महिला की खून से लथपथ मिली लाश , इलाके में सनसनी , धारदार हथियार से ...पढिये पूरी खबर

munaadi news image
September 08, 2022



Breaking News नहाने गयी महिला की खून से लथपथ मिली लाश , इलाके में सनसनी , धारदार हथियार से ...पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

बलौदाबाजार मुनादी।। खदान मे नहाने गयी थी महिला का आज दोपहर खून से लथपथ लाश मिलने की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना लगते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार थाना क्षेत्र के सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम करमनडीह निवासी महिला चमेली टंडन आज दोपहर गांव में ही स्थित खदान में नहाने गई थी। कई घंटे बाद उसके घर नही लौटने पर जब परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो खदान के पास उसकी खून से लथपथ लाश मिली। 


मृतका महिला के गले में किसी धारदार हथियार से चोट के गहरे निशान पाये गए हैं। इस घटना की सूचना गांव में आग की तरफ फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव के ही एक युवक की इस निर्मम हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है और घटना के बाद से वह गांव से फरार हो गया है। 


इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के गले में धारदार हथियार से चोट के निशान है, लिहाजा पुलिस इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर फरार आरोपी की खोजबीन में जुट गई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News