जशपुर मुनादी।। बड़ी खबर जशपुर जिले के बगीचा थाना से आ रही है, जहां महादेवडाँड़ के एक व्हाट्सएप्प ग्रुप में मां दुर्गा के लिए अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से नाराज ग्रामीण बगीचा थाने पहुंच गए हैं।



जहां कार्यवाही की मांग जा रही है, वहीं पुलिस भी मामले को देखते तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई है।


वहीं आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा जारी है। बताया जा रहा है कि किसी गोपाल मुंडा जो रेन्गोला ग्राम का रहने वाला है। जिसने अपने मोबाइल नम्बर 8319246869 से सभी मंदिर समिति महादेवडाँड़ में पोस्ट किया है, जिसके बाद आक्रोश और विवाद की स्थिति बन गयी, और ग्रामीण सीधे हुजूम में बगीचा थाना पहुंचे, जहां आरोपी को बगीचा थाने ले आई है, और आवश्यक कार्यवाही कर रही है।