Breaking jashpur 4 साल की बच्ची की संदिग्ध बीमारी से मौत , चेचक होने की खबर से मचा हड़कंप , बीएमओ ने कहा-सवाल ही नहीं पैदा होता,सरपँच ने कहा-4-5 बच्चे और ......

munaadi news image
July 24, 2022



Breaking jashpur 4 साल की बच्ची की संदिग्ध बीमारी से मौत , चेचक होने की खबर से मचा हड़कंप , बीएमओ ने कहा-सवाल ही नहीं पैदा होता,सरपँच ने कहा-4-5 बच्चे और ......

munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। खबर जिले के बगीचा से आ रही है।खबर है कि यहाँ के हर्रा डीपा गाँव मे शनिवार को एक 4 साल की बच्ची की मौत हो गयी है।हैरान कर देने वाली खबर ये है कि बच्ची की मौत चेचक से होना बताया जा रहा है ।हांलाकि स्वास्थ बिभाग चेचक से मौत होने की बात को सिरे से नकार रहा है ।

Advertisement

Advertisement

Advertisement


इस सम्बंध में मिल रही जानकारी के मुताबिक हर्रा डीपा स्वास्थ केंद्र के सामने रहने वाले एक परिवार की 4 वर्षीय बच्ची को कुछ दिन पहले चेचक के सिम्पटम से मिलता जुलता ही बीमारी  हो हो गया था जिसका इलाज वही के उप स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया लेकिन ईलाज का कोई असर नही हुआ ।बच्ची स्वस्थ नहीं हो पाई उसके बाद परिजन 22 जुलाई को उप स्वास्थ्य केंद्र सन्ना ले गए।वहाँ उसे भर्ती कराया गया और उसी दिन उसे असप्ताल से छुट्टी दे दी गयी पर बच्ची की तबियत फिर भी ठीक नहीं हुई तो परिजन दूसरे दिन बच्ची को कुसमी ले गए ।कुसमी से  ईलाज कराकर लौटने के बाद 23 जुलाई को बच्ची की मौत हो गयी।

हर्राडिपा सरपँच का कहना है कि 4-5बच्चे और हैं जो इसी तरह की बीमारी से ग्रस्त हैं ।हांलाकि बगीचा बीएमओ सी आर भगत का कहना है कि चेचक बीमारी का पूरी दुनिया से उन्मूलन हो गया है ऐसे में चेचक होने की बात निराधार है।उन्होंने कहा-मुझे भी ऐसी सूचना दी गयी है ,मैं जानकारी मंगवा रहा हूँ लेकिन चेचक हुआ होगा ऐसा नहीं लगता है ।चेचक बीमारी का उन्मूलन हो गया है।हेल्थ वर्कर से बात की जा रही है।जानकारी मंगाया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement

,


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News