
जशपुर मुनादी ।।
18 साल के एक नौजवान ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी ।घटना तपकरा थानांतर्गत ग्राम सूंडरु की है ।मृतक का नाम अलेक जुगल तिग्गा बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक आत्महत्या के कारणो का अभी तक पता नहीं चल पाया है।युवक बीते 9 दिसंबर से घर से लापता था ।घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे।बुधवार की सुबह उसे घूमरा और सुंडरु के बीच हूरलू के जंगल में उसे फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा । बताया जा रहा है कि मृतक का शव सड़ने की स्थिति में आ गई है और शव से दुर्गंध आना शुरू हो गया है।
तपकरा थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। तपकरा पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुटी हुई है।
तपकरा थाना प्रभारी एस आर भगत ने बताया आज ही घटना की सूचना मिली है ।अभी तक आत्महत्या के कारणो का पता नहीं चल पाया है।मामले की जांच की जा रही है।