जशपुर मुनादी ।।जिले में शीतलहर के चलते 5 जनवरी से 7 जनवरी तक के लिए सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद रखने के निर्देश गए है।जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी अवकाश के आदेश में साफ साफ लिखा है कि यह आदेश शासकीय /अशासकीय, अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्थान ,हाई स्कूल एवम हायर सेकेण्डरी स्कूल सभी पर लागू है लेकिन इतने स्पष्ट आदेश के बाद भी शिक्षको में अवकाश को लेकर भारी कंफ्यूजन है
शिक्षको ने बताया कि एक तरफ विभाग 5 जनवरी से 7 जनवरी तक शीतकालीन घोषित करता है तो दूसरी ओर विभाग के अधिकारियों के द्वारा शिक्षको के व्हाट्सएप ग्रुप में समस्त प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि 10 वीं एवम 12वीं की कक्षाएं सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक संचालित होगा ।ठंड से बचाव के साथ कक्षाएं संचालित रहेंगी ।
शिक्षको का कहना है कि शासकीय पत्र में कुछ और और सोशल मीडिया में कुछ और निर्देश जारी होने से 10 वीं 12 वीं के छात्रों को कुछ क्लीयर नहीं हो पा रहा है कि वे स्कूल आए या नहीं उधर शिक्षक में भी संशय की स्थिति बनी हुई है ।