जशपुर मुनादी।।खबर जशपुर जिले के बगीचा से आ रही है जहां पिछले दिनों से रात रात भर जंगल की खुदाई और कटाई का कार्य करते जेसीबी बगीचा रेंजर की टीम ने पकड़ा है। जिसे फारेस्ट विभाग ने अपनी अभिरक्षा में लेकर जब्ती कार्यवाही कर दी है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार फारेस्ट की जमीन को कब्जा के उद्देश्य से जेसीबी लगाकर लगातार भट्टिकोना गडकोना के जंगलों को सफाया किया जा रहा था, जिसकी भनक फारेस्ट विभाग को लग गयी, और अमला घटनास्थल पर पहुंचकर जेसीबी को जब्त करते अपने अभिरक्षा में ले लिया।
जिस मामले में बगीचा फारेस्ट रेंज के रेंजर अशोक सिंह ने बताया कि मौके से जेसीबी जब्त कर कार्यवाही की जा रही है।
हालांकि इस मामले में यह भी बताया जा रहा है कि राजनीतिक दलों के नेता जिसमे पक्ष के साथ विपक्ष भी शामिल है, जेसीबी को छुड़ाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फारेस्ट रेस्टहाउस में जेसीबी को रखा गया है, और सभी गेट का ताला बंद है, कर्मचारियों का कहना है के गेट की चाभी रेंजर साब के पास है।