
।
जशपुर मुनादी।।
रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जिला जेल का एक बंदी पुलिस वालों को चकमा देकर फरार हो गया। मामला कुनकुरी न्यायालय परिसर का है।कुनकुरी पुलिस ने जवानों को चकमा देकर फरार होने वाले बंदी के विरुद्ध धारा 224 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।बंदी की खोजबीन जारी है।
पुलिस अभिरक्षा से फरार बंदी का नाम खेल साय उम्र 32 वर्ष बताया जा रहा है। मंगलवार को बंदियों को पेशी के लिए जिला जेल से कुनकुरी न्यायालय लाया गया था ।वापसी के दौरान जब बंदियों को जेल के वाहन पर बैठाया जा रहा था उसी वक्त खेल साय ने हाथ की हथकड़ी को सरका दिया और न्यायालय परिसर से ही फरार हो गया । मजे की बात यह है कि जेल के जवानों ने चकमा देकर भाग रहे बंदी का पीछा भी किया लेकिन अंधेरा इतना था कि बंदी पुलिस के जवानों के हत्थे नहीं चढ़ पाया ।
जिला जेल के पुलिसकर्मियों ने कुनकुरी थाना को घटना की सूचना दे दी है ।कुनकुरी पुलिस ने बंदी खेल साय के विरुद्ध आरोपी बंदी के विरुद्ध धारा 224 के तहत अपराध कायम कर लिया है। थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि आरोपी की खोजबीन की जा रही है ।
आपको बता दें कि आरोपी खेल साय के विरुद्ध जिले के तुमला थाने में अपहरण व रेप का मामला दर्ज है ।