
जशपुर मुनादी।। एक तरफ जहां इनदिनों पूरे देश और आधी दुनियां में शिवलिंग को लेकर बहस और विवाद शुरू है वहीं जशपुर में आज सुबह सुबह एक शिवालय से शिवलिंग की चोरी होने की भी खबर आ गयी ।
मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया के जरिये खबर आई कि
जिले के पाठ इलाके के प्रसिद्ध देवस्थल से शिवलिंग को चोर चुरा ले गए । बताया जा रहा है कि यह देवालय सन्ना इलाके के ननहेसर गाँव मे है और इस देवालय से पूरे इलाके के लोगो की आस्था जुड़ी हुई है और जैसे ही यहाँ से शिवलिंग चोरी होने की खबर आई आस पास के लोग देवालय के पास जमा हो गए है।
सन्ना पुलिस सहित आस पास के थाने की पुलिस भी शिवलिंग की तलाश में जुट गई है। सन्ना थाना प्रभारी ने बताया कि चूंकि देवालय जंगल मे है इसलिए चोरों ने सून सान होने का फायदा उठाया होगा।उन्होंने बताया कि शिवलिंग को ढूंढने में ग्रामीणों की मदद ली जा रही है। ग्रामीण सहयोग कर रहे है ओर पुलिस टीम भी जोर शोर से लगी हुई है।