जशपुर मुनादी ।।झारखंड के रांची के एक शो रूम में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी ।मृतक युवक का नाम प्रहलाद पिता रामलाल उम्र 25 वर्ष बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मृतक लोदाम के डांड बस्ती का रहने वाला था ।2 दिन पहले शो रूम से छुट्टी लेकर अपने गांव आया था ।बताते है कि रांची से लौटने के बाद वह काफी परेशान था ।मंगलवार की शाम को वह बगैर किसी को कुछ बताए घर से निकल गया और घर वापस नहीं लौटा ।घर वालों ने इधर उधर पता किया लेकिन कोई पता नहीं चला ।
बुधवार की सुबह मृतक युवक के परिजनों को जानकारी मिली कि उनका बेटा अम्बा घाघ डैम के पास फांसी के फंदे पर झूल रहा है ।सूचना मिलते ही घर वाले मौके पर पहुंच गए ।घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।
लोदाम पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है ।स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतक के कान में ईयर फोन लगा हुआ है ।