Breaking jashpur पुलिस ने दी जंगल में दबिश, सिर पर पांव रखकर लगे भागने,फिर भी 5 धराए,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
December 04, 2022



Breaking jashpur पुलिस ने दी जंगल में दबिश, सिर पर पांव रखकर लगे भागने,फिर भी 5 धराए,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image


Advertisement

जशपुर मुनादी

जशपुर जिले की पत्थलगांव पुलिस को लगातार आसपास के इलाकों में जुआ खिलाने की सूचना मिलती थी लेकिन हर बार पुलिस के पहुंचने से पहले ही 52 परियों के आशिक मौके से फरार हो जाते थे, लेकिन आज मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पत्थलगांव पुलिस ने तिलड़ेगा जोराडोल के जंगल में घेराबंदी करते हुए 5 जुआड़ियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है वहीं पुलिस को देखते हुए कुछ भागने में सफल हो गए, पकड़ाए गए सभी पांच जुआड़ियों से 2 हजार 700 नकदी रकम जब्त कर सभी जुआड़ियों के ऊपर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी, इस कार्यवाही में मुख्यरुप से पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल, टीआई ओमप्रकाश कुजूर, एएसआई मनोज, प्रधान आरक्षक प्रेम कुर्रे, आरक्षक कमलेश विश्वकर्मा, आरक्षक पवन पैंकरा, आरक्षक मसीह चरण की मुख्य भूमिका रही।
इस कार्यवाही के बाद पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल ने कहा कि वे जुआ, शराब, गांजा और अन्य अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर लगातार कार्यवाही करते रहेंगे।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News