
जशपुर मुनादी ।।
खबर ओडिशा के सरहद से लगे लावाकेरा से आ रही है।बीते शाम गुरुवार को ट्रक के एक खलासी ने अपने ही ड्राईवर की जान ले ली ।मृतक उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के राबर्सन गंज का रहने है और उसका नाम आशिक अली बताया जा रहा है जबकि आरोपी खलासी बैकुंठपुर (छग)का रहने वाला है और उसका नाम शिलानंद बताया जा रहा है।घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।
ट्रक मालिक अल्ताफ के मुताबिक लावकेरा पुलिस बैरियर के पास इनके कम्पनी की 3 ट्रकें रुकी हुई थी।ड्राईवर खलासी गाड़ी को वही पर खड़ा करके खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे ।इसी बीच आरोपी शिलानंद और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने ट्रक का चक्का खोलने वाले पाना से ड्राईवर के जबड़े में जोरदार प्रहार कर दिया और ड्राईवर मौके पर ही बेहोश हो गया।बेहोश होने के बाद अन्य ड्राईवर उसे आनन फानन में ओडिशा के तलसरा अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत को सीरियस देखते हुए उसे सुंदरगढ़ (ओडिशा)रेफर कर दिया गया।सुंदरगढ़ अस्पताल में उसका इलाज चल ही रहा था कि एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
तपकरा थाना प्रभारी एस आर भगत ने बताया कि ट्रक कम्पनी के मालिक के द्वारा घटना की सूचना दी गई है । मौके पर जाकर घटना की जांच की जाएगी ।