कांकेर मुनादी।।प्रदेश के भानुप्रतापपुर विधानसभा में उपचुनाव होना है।उपचुनाव से पहले यहां का सियासी पारा तो पहले से ही हाई था ऊपर से भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम द्वारा नाबालिग से रेप किए जाने का मामला सामने आने के बाद राजनीति में और ज्यादा उफान आ गया। इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा इस मामले का खुलासा किए जाने के बाद सोमवार को झारखंड पुलिस भानू प्रताप पर पहुंच गई और भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम सहित 3 लोगो को मंगलवार को थाना कांकेर में हाजिर होने का नोटिस थमा दिया है।
यहां झारखंड पुलिस के आने की खबर सामने आने के बाद कई तरह की खबरे आनी शुरू हो गई लेकिन आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के घर के बाहर झारखंड पुलिस द्वारा नोटिस चस्पा कर उन्हे मंगलवार सुबह 10 बजे थाना कांकेर में हाजिर होने को कहा गया है।
आपको बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर जिला के टेल्को थाना में 15 जून 2019 के अपराध क्रमांक84 धारा366 ए,376(3)376 डी बी 120 बी, भादवि 46 पास्को एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
विगत दिनों सबसे पहले पी सी सी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा किया था।