Breaking munaadi इस शहर में छिपे थे गैंग रेप के आरोपी, पुलिस ने सभी को ढूंढ निकाला , नाबालिग से किया था गैंगरेप और... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 19, 2022



Breaking munaadi इस शहर में छिपे थे गैंग रेप के आरोपी, पुलिस ने सभी को ढूंढ निकाला , नाबालिग से किया था गैंगरेप और... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

कोरबा मुनादी।।कई दिनों से खोजबीन में जुटी जिले के पुलिस को आखिरकार गैंग रेप के आरोपी मिल ही गए। अपने सूचनातंत्र से पुलिस ने पता लगा लिया कि 4 जुलाई को नाबालिग जे साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम देने वाले तीनो आरोपी बिलासपुर में छिपे है। पुलिस की टीम बिलासपुर रवाना हुई और तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गये।


आपको बता दें कि बिगत 4 जुलाई को नाबालिग अपने चचेरे भाई के साथ सर्वमंगला माता का दर्शन करके वापस अपने घर लौट रही थी तभी 4 युवक 2 अलग अलग मोटरसाइकिल में पीछे से आये और नाबालिग को जबरन अपने बाईक में बिठाकर पास के जंगल मे ले गए और बड़ी बड़ी से उन्होंने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।


पीड़िता ने परिजनों के साथ आकर कोतवाली थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पीड़िता किसी भी आरोपी को पहचानती नहीं थी न ही उसने कभी उंन्हे पहले देखा था इसलिए आरोपियों की खोजबीन करने में पुलिस को काफी मत्था पेची करनी पड़ी ।


 cctv कैमरा की बारीकी से पड़ताल करने पर पुलिस को एक फ़ुटेज में एक आरोपी की तस्वीर दिखाई दी , इसी सहारे अन्य आरोपी की जानकारी प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस टीम एवं साइबर टीम के संयुक्त प्रयास से आरोपियों की बिलासपुर में छुपे रहने कि जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा तत्काल बिलासपुर जाकर चारों आरोपियों को बिलासपुर से पकड़े। चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। सभी आरोपी कोरबा के ही रहने वाले है ।आशीष कुमार(26)साहिल सागर (22)दीपेश प्रजापति( 19)और रवि सिंह (19)आरोपियों के नाम है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News