Breaking news यहाँ आया लूट का अजीबो गरीब मामले, बदमाशो को कुछ नहीं मिला तो मुर्गे को ही ....लेकिन मुर्गे भी हो गए गायब ! जानिए पूरा मामला पढिये पूरी रिपोर्ट

munaadi news image
August 14, 2022



Breaking news यहाँ आया लूट का अजीबो गरीब मामले, बदमाशो को कुछ नहीं मिला तो मुर्गे को ही ....लेकिन मुर्गे भी हो गए गायब ! जानिए पूरा मामला पढिये पूरी रिपोर्ट

munaadi news image

कोरिया मुनादी।जिले में लूट का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। लूटेरो ने मुर्गा बेचने जा रहे एक शख्स से मुर्गे लूट लिए।हांलाकि थोड़ी देर बाद ही लुटेरे पुलिस की पकड़ में आ गए लेकिन तब तक कुछ मुर्गे गायब हो चुके थे।

Advertisement




पूरा मामला कोरिया जिले के केल्हारी थाना इलाके का है।जानकारी के मुताबिक लोहारी गाँव का रहने वाला प्रार्थी संतराम अगरिया बाईक से मुर्गा लेकर केल्हारी से मुर्गा बेचने चरवाही जा रहा था तभी अचानक सून सान जंगल के रास्ते मे प्रार्थी को कुछ लोग दिखे और उन्होंने प्रार्थी की बाईक रोकवाकर प्रार्थी से मुर्गा मुफ्त में मांगने लगे ।प्रार्थी ने जब उन्हें मुफ्त में मुर्गा देने से मना कर दिया तो उन्होंने लूट पाट मचानी शुरू कर दी।इस दौरान बदमाशो ने प्रार्थी के 9 मुर्गे लूट लिए। प्रार्थी भागा भागा केल्हारी थाना पहुंचा और पुलिस को उसके साथ हुए पूरे वाकये की जानकारी दी । 




प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसके पास 30 मुर्गे थे इनमें से बदमाशो ने उससे 9 मुर्गे लूट लिए ।प्रार्थी की रिपोर्ट पर केल्हारी थाने की पुलिस तत्काल एक्शन में आ गयी और कुछ घण्टे के बाद मुर्गे की लूट करने वाले 3 लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए लेकिन उनके पास से केवल 6 मुर्गे ही बरामद हो पाए।आरोपियों ने पुछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि लूट पाट करने के बाद उन्होंने 3 मुगों की पार्टी कर ली ।




केल्हारी थाना पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपियों के विरुद्ध धारा 394 के तहत कार्रवाई की गई है। 3 आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News