Breaking news munaadi प्रदेश के इस विधायक का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया में वायरल , एक कर्मचारी को विधायक ने भरी भीड़ में पीटा ,इस बात पर भड़के विधायक,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
April 05, 2023



Breaking news munaadi प्रदेश के इस विधायक का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया में वायरल , एक कर्मचारी को विधायक ने भरी भीड़ में पीटा ,इस बात पर भड़के विधायक,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायपुर मुनादी ।। मीडिया और सोशल मीडिया में काफी चर्चा में रहने वाले रामानुज गंज विधायक वृस्पति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है ।  इस वीडियो में विधायक वृस्पाति सिंह एक बैंक कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। एक नही ,2 नहीं बल्कि बैंक कर्मी को विधायक ने कई   थप्पड़ जड़ दिए ।वीडियो में विधायक के सुरक्षाकर्मी बैंक कर्मचारी को बचाते हुए भी दिख रहे हैं लेकिन सुरक्षाकर्मियों के द्वारा बीच बचाव की कोशिश के बाद भी विधायक नहीं रुके ।उन्होंने बैंक कर्मचारी को पीटना बंद नहीं किया ।

Advertisement

Advertisement


बताया जा रहा है कि वीडियो में विधायक से मार खाता दिख रहा बैंक कर्मचारी रामानुज गंज के सहकारी बैंक में पदस्थ है । किसानों ने विधायक से धान के पैसे भुगतान होने में लेट लतीफी की शिकायत की थी।किसानों की शिकायत की सुनवाई करने विधायक ने बैंक कर्मचारी को भीड़ में बुलवाया और भीड़ में ही उसे पीटना शुरू कर दिया ।उसी वक्त वहां मौजूद किसी सख्श ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया और वही वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।


Advertisement

Advertisement

विधायक के इस रवैए से सहकारी बैंक कर्मचारियों में भारी नाराजगी है और उन्होंने इस घटना के विरोध में सामूहिक हड़ताल का एलान कर दिया है ।इधर भाजपा इस मुद्दे को अब सियासी रंग देने में जुट गई है ।भाजपा इसे विधायक की गुंडागर्दी बता रही है और विधायक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News