Breaking: कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में खरगे का केंद्र सरकार हमला, बोले- कांग्रेस नेताओं का जहां दौरा, वहीं पड़ते हैं ईडी-आईटी छापे, 2024 में भाजपा को सबक सिखाना ही होगा

munaadi news image
September 28, 2023



Breaking: कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में खरगे का केंद्र सरकार हमला, बोले- कांग्रेस नेताओं का जहां दौरा, वहीं पड़ते हैं ईडी-आईटी छापे, 2024 में भाजपा को सबक सिखाना ही होगा

munaadi news image
munaadi news image

बलौदाबाजार(मुनादी)।। विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। दिग्गज नेताओं को छत्तीसगढ़ दौरा भी तेज हो गया है। इसी क्रम में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बलौदबाजार-भाटापारा पहुंचे। यहां खड़गे ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ करने के साथ 266 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर किया।


इसके बाद खरगे ने सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोले हुए कहा कि"कांग्रेस नेताओं के दौरे होते हैं, वहां ईडी-आईटी के छापे पड़ते हैं। हमें डरना नहीं, लड़ना है। डर गए तो समझो मर गए। देखते हैं कितना सताते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर काम दिल से करती है, 2024 में भाजपा को सबक सिखाना ही होगा। बीजेपी के लोग संविधान खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार में आज 2300 करोड़ की योजना लागू की गई। 15 साल में रमन सिंह ने यहां की सुध नहीं ली। 


खरगे ने कहा कि भाजपा की सरकार ने मजदूरों को कमजोर किया, हमने उन्हें उनका हक दिया। इतिहास में सम्मान वही पाते हैं, जो गरीबों के लिए लड़ते हैं। लेकिन जो गरीबों को खत्म करने की बात करते हैं, वो खत्म हो जाते हैं। भाजपा के पास इच्छा शक्ति नहीं। कांग्रेस जो भी काम करती है दिल से करती है। लोगों के लिए करती है। मोदी जी ने कहा था किसानों की आमदनी दोगुनी होगी, लेकिन नहीं हुई, न 15 लाख रुपए लोगों को मिले। बीजेपी के लोग संविधान को खत्म करके दूसरा संविधान लाना चाह रहे हैं। इस दौरान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि आज के सम्मेलन में हजारों करोड़ रुपये की राशि अन्तरित की गई। इस साल किसानों को मिलने वाली प्रति क्विंटल धान की राशि और बढ़ेगी। प्रति एकड़ ज्यादा राशि दी जा रही है, ये किसी राज्य में नही हो रहा है।


सीएम भूपेश बोले-हमने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सहेजने का काम किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी, बाबा गुरुघासीदास, शहीद वीर नारायण सिंह, माता कौशल्या के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 24 लाख 52 हजार किसान के खाता में 1895 करोड़ रुपए बटन दबाकर आपके खाते में डाले गए हैं। सभी किसानों के खाते में पैसे पहुंच गए हैं। सभी को बधाई और शुभकामनाएं। गन्ना उत्पादक किसान, गोधन न्याय योजना, श्रम कल्याण योजना के हितग्राहियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामना। आज आपके जिले में 266 करोड़ रुपए के 264 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पैसा हम हर माह की एक तारीख को देते रहे हैं, लेकिन आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज 28 सितंबर को ही खड़गे जी के हाथ से आपके खाते में पैसे डलवाने का काम हुआ। हमारी सरकार हर वर्ग के हित की सरकार है। हमने पिछले 5 साल में 20 लाख अतिरिक्त राशनकार्ड बनाए हैं, 73 लाख लोगों को चांवल, नमक निःशुल्क दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में हम प्रदेशभर घूमे सभी को आवास चाहिए, इसके बाद हमने आर्थिक सर्वेक्षण के निर्णय लिया। हमारा उद्देश्य सभी को आवास देने का है। हमने किसानों के हित में निर्णय लिया कि धान 15 से बढ़ाकर 20 क्विंटल खरीदा जाएगा।  युवाओं के लिए हमने विभिन्न विभागों में 42 हजार से ज्यादा पदों की भर्ती निकाली।  हमने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा को सहेजने का काम किया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News