Munaadi Breaking jashpur 3 नाबालिग लड़कियों ने दिखाया गजब का साहस , चोर से काफी देर तक जूझती रही आखिर में चोर ने अपनाया ये तरीका और ,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
January 04, 2023



Munaadi Breaking jashpur 3 नाबालिग लड़कियों ने दिखाया गजब का साहस , चोर से काफी देर तक जूझती रही आखिर में चोर ने अपनाया ये तरीका और ,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी ।। झारखंड की सीमा से लगे लोदाम में राह चलते लूट की घटना सामने आई है । लूट वो भी नाबालिग बच्चियों के साथ । बच्चियों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ लोदाम थाने में अपराध दर्ज कर लिया गया है ।

Advertisement


जानकारी के मुताबिक लोदाम बरमूडा के बीच करम घाट में करम टोली की 3 नाबालिग लड़कियां बकरी चरा रही थी तभी एक अज्ञात आरोप लड़कियों के पास आ गया और उनसे चिकनी चूपड़ी बाते करके उन्हे अपनी बात में उलझाने लगा ।इसी दौरान एक लड़की से उसने अपने दोस्त से बात करने के लिए मोबाइल मांगा ।एक लड़की ने की पेड़ का मोबाइल उसे दे दिया लेकिन की पैड का मोबाइल उसने वापस कर। दिया और दूसरी लड़की से स्मार्ट फोन मांगा ।उसने आरोपी को जैसे ही स्मार्ट फोन दिया वह स्मार्ट फोन लेकर भागने लगा ।इस दौरान तीनो लड़कियों ने उससे मोबाइल छीनने की कोशिश की तो आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगा और कुछ बंदूकनूमा चीज को बंदूक बताकर मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला ।


लोदाम थाना प्रभारी ने बताया कि लड़कियों ने आवेदन में मारपीट व बंदूकनुमा कोई सामान रखने या अड़ाने की बात नहीं बताई है ।एक आरोपी के द्वारा मोबाइल छीनकर भागने की रिपोर्ट  दर्ज हुई है।आरोपी के विरुद्ध 379 का अपराध दर्ज किया गया है ।आरोपी की पतासाजी की जा रही है।नाबालिग लड़कियां आरोपी को पहचान नहीं पाई क्योंकि आरोपी मास्क पहना हुआ था ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News