भिलाई मुनादी।। निर्माणाधीन पूल पर कोई संकेत न लगे होने के कारण रात में एक कार और बाइक अचानक पूल की ओर गई और नीचे गिर गई जिससे बाइक में सवार पति - पत्नी की मौत हो गई वहीं उनकी बच्ची को गंभीर चोट आई है। एयर बैग के कारण कार का ड्राइवर बच गया। मामला कुम्हारी के एनएच 53 के निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का है।
बताया जाता है कि कुम्हारी के एनएच 53 पर एक ओवर ब्रिज का काम चल रहा है। बीती रात वहां से पार होने के कारण एक बाइक और कार सीधे जमीन पर आ गिरी। बाइक में सवार पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं उनकी बच्ची की गंभीर चोटें आई है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि कार सवार को कोई चोट नहीं आई क्योंकि उसके गाड़ी का एयर बैग खुल गया जिससे ड्राइवर बाल बाल बचा।
बताया जाता है कि ओवर ब्रिज बनाने वाली कंपनी ने ओवर ब्रिज पर ऐसा कोई संकेत नहीं डाला था जिससे यह पता चले कि बीच में ही ओवर ब्रिज की सड़क खत्म हो जाती है। रात में ऐसे भी नेशनल हाई वे पर गाडियों का आना जाना लगा रहता है। सामने से देखने पर लगता ही नहीं कि ब्रिज अधूरा है उसपर वहां कोई संकेत नहीं, ऐसे में दुर्घटना होना ही था। अब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है
