फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र बनाने वाला गिरोह पकड़ाया, 500 रुपए में बनाते थे सर्टिफिकेट, पुलिस का सील भी लगा देते थे ठग, फिर पुलिस ने ..........… पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 06, 2022



फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र बनाने वाला गिरोह पकड़ाया, 500 रुपए में बनाते थे सर्टिफिकेट, पुलिस का सील भी लगा देते थे ठग, फिर पुलिस ने ..........… पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

बलौदाबाजार मुनादी।। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लवन चैकी पुलिस टीम ने फर्जी पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। यह गिरोह लोगों से 500 रूपये नगदी रकम लेकर प्रमाण पत्र बनाकर देते थे। 

Advertisement

Advertisement


इस संबंध में मिली जानकारी बलौदाबाजार के लवन चैकी पुलिस टीम ने आज फर्जी पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का  भांडाफोड़ किया है। इस फर्जी पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के इस गोरख धंधे में शामिल 02 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


Advertisement

Advertisement

पुलिस पकड़ में आया यह गिरोह मोबाइल ऐप के माध्यम से फर्जी पुलिस चरित्र प्रमाण तैयार कर 500 रूपये प्रति व्यक्ति प्रमाण पत्र के हिसाब से किसी भी व्यक्ति का पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र अंगे्रजी में पुलिस कार्यालय का नाम एवं कार्यालय का सील लगा कर देते थे। एक बारगी किसी भी ग्रामीणों को यह प्रमाण पत्र देखने पर इसके फर्जी होनें का एहसास नही होता था। बहरहाल पुलिस पकड़ में आये दोनों व्यक्ति को पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News